तमनार
व्यापारी संघ तमनार द्वारा 2 जुलाई को नगर बंद का आव्हान

व्यापारी संघ तमनार द्वारा 2 जुलाई को नगर बंद का आव्हान
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या और हत्या के बाद हत्यारों द्वारा भविष्य में भी इस तरह की अमानवीय कार्य करने की धमकी के विरोध में दिनांक 02 जुलाई 2022 दिन शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल छत्तीसगढ़ द्वारा बंद का आव्हान किया गया है। व्यापारी संघ के विनायक पटनायक व गोपाल गुप्ता ने बताया कि व्यापारी संघ तमनार द्वारा भी सर्व सम्मति से बंद का समर्थन करने निर्णय लिया गया है। सुबह 10:30 बजे बरभांठा चौक से रैली निकाली कर बस स्टैण्ड में सभा का आयोजन किया जाएगा। व्यापारी संघ तमनार द्वारा शत प्रतिशत बंद का समर्थन करते रैली व सभा मे उपस्थित होने आग्रह किया गया है।


