ग्राम साल्हे रथयात्रा में अघरिया समाज बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र के सपरदा नृत्यक दल का सम्मान

ग्राम साल्हे रथयात्रा में अघरिया समाज बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र के सपरदा नृत्यक दल का सम्मान
रायगढ़ @ संदेशा 24 @ विजय पटेल 4.7.2022
रायगढ़ जिले के ग्राम साल्हे में 4 जुलाई को रथयात्रा में बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र के खमतराई, बैमा डभहीपारा, हरदा ,जयरामनगर, खैरा ग्राम के पुरातन लोकनृत्य सपर्दा 47 कलाकारों का अखिल भारतीय अघरिया समाज केन्द्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल द्वारा अंगवस्त्र धोती बनियान गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम ग्राम साल्हे के रथ यात्रा में सपरदा बिलासपुर से अघरिया समाज के सपर्दा नृत्यक दल को तिलक रोली कर पुष्पहार से अभिनन्दन किया गया। सपर्दा नृत्यक दल के झांझ मांदर के सुमधुर धुन व मनमोहक नृत्य से ग्रामवासी गदगद हुए।इस वर्ष हमारे अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी के नेतृत्व में ग्राम साल्हे डभरा जिला जांजगीर चांपा के सामाजिक बंधुओं ने 4 जुलाई को रथयात्रा का आयोजन कर बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक जनों को आमंत्रित किया गया था जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकारते हुए साल्हे आकर अपना प्रदर्शन किया।

भगवान श्री जगन्नाथ, दाऊ बलराम और बहन सुभद्रा की मूर्तियों को पूजा पाठ करते हुए रथ में आसीन कराकर कीर्तन मंडली के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया। छेरा पहरा की रस्म केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी द्वारा निभाई गई।
ज्ञात हो कि केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने सभी क्षेत्र के सामाजिक बन्धुओ को हमारी पुरातन लोकनृत्य सपरदा का संरक्षण संवर्धन करने व सामाजिक बन्धु कलाकारों का उत्साहवर्धन करते ससम्मान करने आग्रह किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। रथयात्रा का मुख्य आयोजन जगन्नाथपुरी ओडिशा में होता है साथ ही साथ इसी दिन जगन्नाथ मंदिर स्थित ग्रामों में भी इसका आयोजन किया जाता है।
हमारे अघरिया समाज का पुरातन लोकनृत्य सपरदा है जिसे रथयात्रा के दौरान भगवान महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की आराधना करते हुए किया जाता है। यह नृत्य अब विलुप्ति की कगार पर है लेकिन हमारे अखिल भारतीय अघरिया समाज बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र के कुछ गांव यथा खमतराई, बैमा डभहीपारा, हरदा ,जयरामनगर, खैरा इत्यादि के हमारे अघरिया सामाजिक बंधुओं द्वारा हमारी मूल संस्कृति का संरक्षण संवर्धन करते हुए हर वर्ष रथयात्रा में इस नृत्य के साथ भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की आराधना की जाती है।
ग्राम साल्हे रथयात्रा में सपर्दा नृत्य के साथ महाप्रभु जगन्नाथ की आराधना करने के लिए अखिल भारतीय अघरिया समाज बिलासपुर ग्रामीण इकाई के ग्राम खमतराई से अध्यक्ष बंशीधर पटेल के साथ राजेंद्र पटेल, महेश पटेल, अरुण पटेल , रविशंकर पटेल, मुरारी पटेल,पनीकराम पटेल, परमेश्वर पटेल, रामकुमार पटेल, महेंदर दास, उत्तरा पटेल, ललित पटेल, अर्जुन पटेल, मनोहर पटेल,भुगदेव पटेल, हेमंत पटेल, अमित पटेल, मनीष पटेल, दीपकेश्वर पटेल, सुमित पटेल, हरिश पटेल, धर्मेंद्र पटेल, हरिश पटेल, विनय पटेल, गौरव पटेल, जयपाल पटेल, धर्मेश पटेल, विजय पटेल, रामलाल पटेल और चंद्रशेखर पटेल समेत 30 लोग और ग्राम बैमा से अध्यक्ष दशाराम पटेल के साथ अर्जुन पटेल, लीलांबर पटेल, बद्री पटेल, साधेलाल पटेल, जुगेश्वर पटेल, ओमप्रकाश पटेल, प्रमोद पटेल, भानचंद, अखिलेश पटेल, अभिषेक पटेल, भुवन पटेल और आकाश चौधरी समेत 13 लोग तथा ग्राम ढबहीपारा से अध्यक्ष अजीतराम पटेल के साथ नारायण पटेल, रामायण पटेल और घनश्याम पटेल समेत 47 लोगों की टीम शामिल रही।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी के साथ ही साथ सचिव धनंजय पटेल, खरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधराम पटेल जी के साथ अन्य सामाजिक जनों की उपस्थिति रही। रथयात्रा को सफलता पूर्वक आयोजन करने के लिए संयोजक ओमप्रकाश पटेल सरपंच ग्राम साल्हे, विनोद पटेल उपाध्यक्ष केंद्रीय समिति, मीडिया प्रभारी डभरा क्षेत्र इंद्रकुमार पटेल, त्रिलोचन पटेल, राजू पटेल और दीपक पटेल के साथ ही साथ ग्राम के वरिष्ठगणो,युवा महिलाओं की सराहनीय योगदान रहा।


