टॉवर लाइन हुकिंग करेंट की चपेट में आने से तीन लोगो की मौत, एक वन्यप्राणी कोटरी भी आई चपेट में

टॉवर लाइन हुकिंग करेंट की चपेट में आने से तीन लोगो की मौत, एक वन्यप्राणी कोटरी भी आई चपेट में
तमनार @ संदेशा 24
वन्यप्राणी शिकार के लिए 11 हजार वोल्ट के तार में बांस की सहायता से किए थे, हुकिंग। करेंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत। एक कोटरी वन्यप्राणी की भी हुई मौत। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर।

मृतक जशपुर जिले के निवासी बताये जा रहे हैं। किराये में रहकर उद्योग में कर रहे थे काम। वन परिक्षेत्र अधिकारी, चिंताराम राठिया के अनुसार तमनार वन परिक्षेत्र अन्तर्गत पूंजीपथरा क्षेत्र के कम्पार्टमेंट क्रमांक 836 में वन्यप्राणियों के शिकार के लिए 11 हजार वोल्ट्स की लाईन से बांस की सहायता से नंगे तार की हुकिंग की गयी थी,

इस दौरान चपेट में आने से तीन की मौत हो गयी है साथ एक वन्यप्राणी कोटरी की भी मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि एक मृतक पहचान बीरबल/ मंगलसिंह धनुहार उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। शेष अन्य की पहचान में पुलिस और वन विभाग की टीम जुटी हुई है।


