रोडोपाली में महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की बाहूडा रथयात्रा हर्षोल्लास से सम्पन्न

रोडोपाली में महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की बाहूडा रथयात्रा हर्षोल्लास से सम्पन्न
@ पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया के घर से श्रीजगन्नाथ मंदिर रोडोपाली पहुचे महाप्रभुतमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल के ग्राम रोडोपाली में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की बाहूडा रथ यात्रा पूरे विधि विधान हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया के घर को गुंडिचा मौसी मंदिर बना कर भगवान को रखा गया था जहाँ पूरे दिन भगवान जगन्नाथ जी की छप्पनभोग,और मंत्रोंउच्चारण के साथ पुजा पाठ सत्कार किया गया उसके पश्चात 9जुलाई को करीब शाम 4 बजे शंखनाथ की मधुर ध्वनि एवं स्थानीय नृत्यक मंडली की मनमोहक जात्रा नृत्य के साथ अपने नंदीघोष रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु श्री मन्दिर पहुंचे जहाँ उपस्थित भक्तों और श्रद्धालुओं ने भगवान की दर्शन कर पूजा अर्चना किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री सुनीति सत्यानंद राठिया, रोशनी त्रिलोचन राठिया अरुण राय, भरत पंडा,गोविंद देहरी, आंनद पंडा, जगतराम राठिया, रामसिंह राठिया, मेहत्तर राठिया, सीताराम देहरी, पीताम्बर देहरी, दौलत राठिया महेश राठिया एवं अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक सैकड़ो श्रद्धलुगणो की उपस्थिति रही।

