ग्राम पडिगांव में 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब स्कूटी पर परिवहन करते तमनार पुलिस ने पकड़ा

ग्राम पडिगांव में 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब स्कूटी पर परिवहन करते तमनार पुलिस ने पकड़ातमनार @ संदेशा 24 थाना तमनार में प्र0आर0 606 देव प्रसाद राठिया गस्ती के पद पर दिनांक 10.07.22 को हम0 आर0 260 किशोर कुल्लु के मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु देहात रवाना हुआ था जो रास्ते में गस्त से वापस आते थाना प्रभारी उनि जीपी बंजारे मिले जिनके साथ मिलकर मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु हम0 आर0 260 के गवाह को धारा 160 जाफौ का नोटिस जारी कर हमराह में लेकर मुख0 के बताये अनुसार पडिगांव चौहान पारा जाने तिराहा में एक व्यक्ती को सफेद रंग के स्कूटी से पडिगांव बस्ती तरफ आते रूकवा कर पूछताछ किये जो अपना
नाम दिलिप साहू नि0 पडिगांव का होना बताया जिसके स्कूटी के सामने प्लास्टीक थैला में पन्नी में भरे शराब पाउच 20 नग प्रत्येक में 01 ली0 की0 2,000 रू0 को परिवहन करते मिला जिसे बारीकी से पूछताछ करने पर अपना नाम दिलिप साहू पिता गौतम साहू 36 वर्ष पडिगांव थाना तमनार का निवासी बताया जिसके कब्जे से प्लास्टीक थैला में रखे शराब (महुआ) 20 पाउच के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस जारी कर हस्ता0 पेश करने कहा जो शराब रखने परिवहन करने बिक्री करने संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना लिखीत में पेश करने पर आरोपी दिलिप साहू के कब्जे से प्लास्टीक थैला में भरे 20 पाउच (पन्नी) में कुल 20 ली0 एवं हीरो मेस्ट्रो सफेद स्कूटी क्रमांक सीजी 13 UJ 4772 को समक्ष गवाहान मुता0 जप्ती पत्रक मौके पर जप्त कर जप्त शराब, स्कूटी एवं आरोपी को अभीरक्षा में लेकर आरोपी का का कृत्य धारा 34(2), 59(क) आब0 एक्ट आब0 अधी0 का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजी0 कर विवेचना में लिया गया ।

