जेएसपीएल फाउण्डेशन,जेपीएल तमनार द्वारा विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

जेएसपीएल फाउण्डेशन,जेपीएल तमनार द्वारा विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
@ समाज में उद्धरण प्रस्तुत करने वाले आदर्श दम्पत्तियों को किया गया सम्मान
तमनार @ संदेशा 24
जेएसपीएल फाउण्डेशन , जेपीएल तमनार द्वारा विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण दिवस ‘ 11 जुलाई 2022 के अवसर पर ” जनसंख्या स्थिरीकरण जागरूकता अभियान ” का आयोजन संयंत्र के जिप्ट ऑडिटोरियम में किया गया जिसमें समाज के सम्मुख आदर्श उद्धहरण प्रस्तुत करने वाले 06 आदर्श दम्पत्तियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया ।

विश्व जनसंख्या दिवस सम्पूर्ण विव में जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है । इसकी शुरूवात वर्ष 1989 में यूएनडीपी के द्वारा की गई । इस वर्ष के थीम ” 08 बिलियन की दुनियाँ सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चि करना है के साथ मनाया जा रहा है । कार्यक्रम मेजर जनरल गजेन्द्र प्रसाद ( रिटा ) प्रेसिडेंट , जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं श्री आर डी कटरे , उपाध्यक्ष ऋषिकेश शर्मा , विभागाध्यक्ष सीएसआर जेपीएल तमनार के अध्यक्षता एवं राजेश रावत , प्रबंधक , जेपीएल तमनार के गरीमामय विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के विषय एवं पृष्ठभूमि पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुये सीएसआर जेपीएल तमनार के राजेश रावत ने कहा कि संपूर्ण विव में जनसंख्या स्थरीकरण के प्रति जागरूकता हेतु प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस ‘ मनाया जाता है ।

इसी क्रम में आज यह जनसंख्या स्थरीकरण एवं जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है तथा यह अभियान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सप्ताह भर संचालित किया जिसके अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंख्या स्थरीकरण के प्रति क्षेत्रवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। शशीभूषण सिंह , खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी स्वास्थ्य विभाग , तमनार ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित परिवार नियोजन व जन कल्याण के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए जनसंख्या नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए महिला नसबंदी व पुरुष नसबंदी अपनाने की सलाह व जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने पर जोर दिया । उन्होंने सीएसआर जेपीएल तमनार द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु संचालित अभियान की मुक्तकंठ प्रसंशा की और कहा कि इस अभियान से लोगों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता आयेगी । कार्यक्रम में उपस्थित आर . डी . कटरे ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य जनसंख्या में निरंतर वृद्धि को समाज लिए बाधक मानाते हुए इसके उपायों को अपनाने का आग्रह किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऋषिकेश शर्मा , विभागाध्यक्ष सीएसआर जेपीएल तमनार ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण जागरूकता कार्यक्रम अपनाने वाले दम्पत्ति देहित में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । उन्होनें जनसंख्या स्थिरीकरण जागरूकता कार्यक्रम के फायदे व नुकसान गिनाते हुए देश के कई राज्यों का उदाहरण प्रस्तुत किया जो बढ़ती जनसंख्या की समस्या से परे ” न है तथा जिनके कारण संबंधित राज्यों का विकास बाधित हुआ है । उन्होंने आश्वस्त किया कि जेएसपीएल फाउण्डेशन , जेपीएल तमनार इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगी व आने वाले दिनों में इस प्रकार के अनेक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में अपनी सहभागिता निभाती रहेगी ।

कार्यक्रम के अंत में अपने मुख्य आतिथ्य सम्बोधन में मेजर जनरल गजेन्द्र प्रसाद ( रिटा ) प्रेसिडेंट , जेपीएल तमनार ने क्षेत्र के लोगों को परिवार नियोजन हेतु आगे आने के आग्रह किया । उन्होंने कहा कि महलाओं की अपेक्षा पुरुषों को परिवार नियोजन हेतु आगे आना चाहिए । उन्होनें उन दपत्तियों को सम्मानित करना यथोचित माना , जिन्होंने उचित समय पर परिवार नियोजन अपनाकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है ।

उन्होंने आग्रह किया कि महिलाएँ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जुड़कर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के विषय जागरूक रहें । इस अवसर पर जेपीएल संयंत्र निकटस्थ विभिन्न ग्रामों के 06 जोड़े आदर्श व जिम्मेदार दंपत्तियों , जिनका विवाह 18 वर्ष व 21 वर्ष के बाद हुआ हो तथा पहली संतान के दो वर्ष के बाद व दूसरा बच्चा पहले बच्चे के तीन वर्ष के बाद हुआ हो तथा ऐसे माता अथवा पिता जिन्होंने एक या दो बच्चे के बाद नसबंदी करा ली हो का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से आये महिला , पुरुष , स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता , जेएसपीएल फाउण्डेशन द्वारा संचालित वात्सल्य परियोजना के स्वास्थ्य संगिनियों व ग्राम प्रेरक उपस्थित थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम सीएसआर के समस्त कर्मचारियों एवं जेपीएल सीएसआर अंतर्गत संचालित लिटिल एंजेल सेंटर के रिसोर्स परसन , ग्राम प्रेरक एवं स्वास्थ्य संगिनियों का योगदान महत्त्वपूर्ण रहा । कार्यक्रम का सफल संचालन धन्यवाद ज्ञापन राजेश रावत ने किया।


