तमनार में महिला पतंजलि द्वारा गुरुपूर्णिमा पर योगाभ्यास हवन पूजन

तमनार में महिला पतंजलि द्वारा गुरुपूर्णिमा पर योगाभ्यास हवन पूजन
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 14.7.2022
केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के श्री जगन्नाथ मन्दिर तमनार में महिला पतंजलि समिति द्वारा गुरुपूर्णिमा पर्व पर योगाभ्यास हवन पूजन में दर्जनों महिलाएं शामिल हुए। महिला पतंजलि प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक द्वारा गुरु महत्ता,हवन पूजन, योगाभ्यास अन्य के बारे में बताया गया।
सर्वविदित है कि आसन योग प्राणायाम आदि योगिक क्रियाओ से उच्च रक्तचाप मधुमेह हृदय रोग वात रोग मानसिक तनाव श्वास कास एलर्जी उदर एवं मूत्र विकार आदि दूर होते हैं तथा आयुर्वेद की अवधारणा स्वस्थ्यस्य स्वास्थ्य रक्षणम का भी अनुपूरण करता है।

कार्यक्रम में गीतांजलि पटनायक, दमयंती गजरे, ज़िला संगठन मंत्री, जम्मोवती जयसवाल, तहसील प्रभारी, मंजु पटनायक,गंगा पटनायक, सुभासिनी पटेल, तृप्ति गुप्ता,अंजना चौहान, गीता पटनायक, आशा गढ़तिया,अरुंधती साव, संतोषीनी पटनायक अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही।



