अदाणी फाउंडेशन ने मुड़ागांव में स्व सहायता समुहों को दिलाया मशरूम की खेती का प्रशिक्षण

अदाणी फाउंडेशन ने मुड़ागांव में स्व सहायता समुहों को दिलाया मशरूम की खेती का प्रशिक्षण
तमनार @, संदेशा 24
अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड में महिलाओं के आय में वृद्धि के लिए पेडिस्त्रा मशरूम की खेती का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम मुड़ागांव में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महारानी स्व-सहायता समुह, खम्भेस्वरी स्व-सहायता समुह, जगन्नाथ स्व-सहायता समुह, दुर्गा स्व-सहायता समुह और गौरी स्व-सहायता समुह सहित पांच समूहों की 30 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा मशरूम के बेहतर उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही कम लागत में इसके बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफे के बारे में भी बताया गया। स्व सहायता समुह की महिलाएं अदाणी फाउंडेशन के इस कार्यक्रम से संतुष्ट नजर आई और भविष्य में स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये इस तरह के प्रशिक्षण से बेहतर परिणाम आने की बात भी कही।



