रायपुर
छग के पंचायत ग्रामीण विभाग व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने अपने पंचायत मंत्री पद से दिया इस्तीफा

छग के पंचायत ग्रामीण विभाग व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने अपने पंचायत मंत्री पद से दिया इस्तीफा
रायपुर @ संदेशा 24
छग के पंचायत ग्रामीण विभाग व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने अपने पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।जिस कारण पूरे छत्तीसगढ़ के राजनीति में हलचल मच गई है। उल्लेखनीय ही कि बीते दिनों बड़ी संख्या में एपीओ पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से पंचायत मंत्री सिंहदेव खफा थे.इन्हीं सभी को लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया है.इसके साथ इस इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।टीएस सिंहदेव सिर्फ पंचायत एवम ग्रामीण विभाग से इस्तीफा दिए हैं। वे अभी स्वास्थ्य मंत्री के पद पर बने रहेंगे।



