तमनार
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा गारे पेलमा कोल माइंस क्षेत्र में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा गारे पेलमा कोल माइंस क्षेत्र में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
तमनार @ संदेशा 24
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आसपास के ग्रामों व अंबुजा के ट्रक के ट्रक यार्ड में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें सौ से अधिक लोगों को परीक्षण कर रियायती दरों पर चश्मा व दवा उपलब्ध करवाई गई। विदित हो कि ट्रक ड्राइवर कोयला परिवहन का महत्वपूर्ण काम करते हैं परंतु समय अभाव के कारण वह अपने आंखों का परीक्षण नहीं करा पाते जिससे दुर्घटना का कारण बना रहता है इसलिए उनकी आंखों के नियमित परीक्षण हेतु अंबुजा कार्य कर रही है।

परीक्षण शिविर में अंबुजा सीमेंट के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुचिर बदामी व समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र टेक्नीशियन शिव लाल साहू नेत्र रोगियों का परीक्षण कर इलाज किया।

