ग्राम गौरमुड़ी में जंगली हाथी द्वारा खेत में लगे बोर,स्प्रिंकलर,घर दीवाल तोड़फोड़ कर पहुंचाया छति,वन विभाग किया लोगो को सतर्क

ग्राम गौरमुड़ी में जंगली हाथी द्वारा खेत में लगे बोर,स्प्रिंकलर,घर दीवाल तोड़फोड़ कर पहुंचाया छति
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेलवन परिक्षेत्र तमनार अंतर्गत ग्राम पंचायत सराईपाली के आश्रित ग्राम गौरमुड़ी में 18 व 19 जुलाई की दरमियानी रात तकरीबन 12:30 बजे
जंगली हाथी आकर गांव की गुलाब राम सोनी पिता शिवचरण प्रसाद सोनी के खेतों में घुसकर फसलों को रौंदकर खेत में लगे बोर,स्प्रिंकलर, मोटर , पाइप सेट,बाल्टी,ड्रम,घर दीवाल आदि को तोड़फोड़ व चावल , दाल को खाकर छति पहुंचाया गया है। ग्रामीणों ने बताया आज शाम को पुनः खेतो में विचरण करते देखा गया है।
गुलाब राम सोनी द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी वन परिक्षेत्र तमनार जिला रायगढ़ को जंगली हाथी द्वारा नुकसानी के संबंध मे आवेदन दिया गया है। फार्म हाउस में जंगली हाथी द्वारा धान फसल , बोर , स्प्रिंकलर, मोटर , पाइप सेट बाल्टी,ड्रम, चावल , दाल,घर आदी का छति पहुंचाया गया है। वन विभाग द्वारा घटना स्थल पहुंचकर छति का पंचनामा बनाकर लोगो को सतर्क सावधान रहने अपील की गई है।

