संकुल केंद्र सरईपाली में बच्चों में भाषाई दक्षता गणितीय ज्ञान विकास हेतु नवा जतन प्रशिक्षण

संकुल केंद्र सरईपाली में बच्चों में भाषाई दक्षता गणितीय ज्ञान विकास हेतु नवा जतन प्रशिक्षण
तमनार @ संदेशा 24
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वाधान में राज्य सरकार एवं जिला कार्यालय के आदेशानुसार संकुल केंद्र सराईपाली विकासखंड तमनार में चार संकुल जीवरी , राबो, तराईमाल एवं सराईपाली के शिक्षकों का भाषाई कौशल एवं गणितीय ज्ञान को विकसित करने हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम चरण आज दिनांक 23 जुलाई को समाप्त हुआ।

प्रथम चरण के दो दिवस में भाषाई ज्ञान की अवधारणाओं को अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर श्री पंकज जी द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया तथा प्रत्येक प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के कक्षाओं के स्तर विभाजन कर भाषाई कौशल का विकास की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा परिचर्चा एवं शिक्षकों द्वारा साप्ताहिक पाठ योजना का निर्माण कर इनका प्रदर्शन किया गया ।शेष 2 दिनों में संख्या ज्ञान स्थानीय मान एवं विभिन्न प्रकार के गणितीय प्रश्नों की गतिविधि, साप्ताहिक कार्य योजना एवं विषय वस्तु पर विस्तृत चर्चा की गई यह प्रशिक्षण प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के सभी शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण में सभी चार संकुल के शिक्षक के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर पंकज जी, संकुल समन्वयक विकास रंजन सिंहा ,भवानी शंकर डनसेना,हेत कुमार पटेल एवं भागवती ठाकुर उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित कर इस प्रशिक्षण का समापन किया गया।


