तमनार में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल को सभी विभागीय कर्मचारियों का मिला समर्थन, सरकारी स्कूलों दफ्तरों में लटका ताला

तमनार में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल को सभी विभागीय कर्मचारियों का मिला समर्थन, सरकारी स्कूलों दफ्तरों में लटका ताला
तमनार @ संदेशा 24
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तमनार द्वारा 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक काम बंद हड़ताल में मुख्य मांग केंद्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुरुप गृह भाड़ा दिए जाने को लेकर प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी नेताओं द्वारा समर्थन की अपील की जा रही है. जिसे कर्मचारियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.

तमनार के सभी मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों द्वारा हड़ताल को समर्थन किया गया।वहीं महंगाई और गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में भी अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं.है.तमनार तहसील में शिक्षा विभाग व अन्य विभाग सहित करीबन एक हजार अधिकारी कर्मचारी पदस्थ है।

हड़ताल का यहां भी खासा असर देखा जा रहा है. स्कूल दफ्तरों में अधिकारी कर्मचारियों की कुर्सियां ख़ाली पड़ी हैं. कामकाज ठप हो गया हैं। कुछ स्कूलों में संविदा कर्मचारियों द्वारा स्कूल खोला जा रहा है।


