WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन का स्कूलों में स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन का स्कूलों में स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता अभियान

रायगढ़ @ संदेशा 24

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड में स्थित रायगढ एनर्जी जनरेशन लिमिटेड (आरईजीएल) के अदाणी फाउंडेशन द्वारा आसपास के स्कूलों में स्वास्थ्य जाँच और जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गत शनिवार को शासकीय हाई स्कूल ग्राम बुनगा और सुपा में एक दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया। मोबाइल मेडिकल वैन की डॉक्टर तरन्नुम बेगम (MBBS) और उनकी टीम द्वारा बुनगा में 48 और सुपा में 22 किशोरी छात्राओं और शिक्षिकाओं सहित कुल 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श के साथ जरूरी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान किशोरी छात्राओं के मासिक धर्म सम्बन्धी समस्त भ्रांतियों और अन्य स्वास्थ्य से संबंधी प्रश्नों का समुचित जवाब देकर उन्हें सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने के फायदे से अवगत कराते हुए इसे उपयोग करने की सलाह भी दी गयी।

गौरतलब है,कि आरईजीएल अपने सामाजिक सरोकार के तहत गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मोबाइल मेडिकल वैन का संचालन कर रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे को बढ़ाते हुए आसपास के ग्राम बुनगा, सुपा, छोटेभंडार और चन्देली सहित चार ग्रामों के शासकीय उच्चतर स्कूलों में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महीने में एक दिन उपरोक्त ग्रामीण स्कूलों में अध्यनरत बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और माहवारी से संबंधित शंकाओं और अन्य स्वास्थ्यगत समस्याओं के समाधान हेतु बेहतर चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध करायी जाएगी।

इस अभियान का शुभारम्भ ग्राम पंचायत बुनगा के हाई स्कूल से किया गया। कार्यक्रम में विजय कुमार तिर्की – प्राचार्य, बुनगा,रामप्रसाद साव – प्राचार्य, सुपा के साथ ही अन्य शैक्षणिक कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर बुनगा हाई स्कूल के प्राचार्य विजय तिर्की ने इस जागरूकता अभियान को किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की दिशा में एक सार्थक पहल बताते हुए सभी छात्राओं से इस अभियान का हिस्सा बनकर स्वास्थ्य लाभ लेने की बात कही। वहीं सुपा हाई स्कूल के प्राचार्य श्री साव ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि, “निश्चित तौर पर इस अभियान से छात्राओं को स्वास्थ्य लाभ एवं मासिक धर्म सम्बन्धी भ्रांतियों से छुटकारा मिलेगी।”

उक्त अभियान का सफल संचालन पूर्णेन्दु कुमार, सीएसआर हेड के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उक्त अभियान में अदाणी फाउंडेशन से विवेक पाण्डेय,परेमश्वर गुप्ता, नीलेश कुमार महाना और मोबाइल मेडिकल टीम (हेल्पएज इंडिया) से अरुण यादव – एसपीओ एवं हरिनारायण (फार्मासिस्ट ) का सराहनीय योगदान रहा। दोनों स्कूलों के प्रबंधन समिति ने उक्त आयोजन हेतु कंपनी प्रबंधन और अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि आरईजीएल अपने आसपास के 14 ग्रामों में अपने सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत गुणवत्तायुक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण संरचना विकास के विभिन्न कार्यक्रम संचालित करता है। जिसमें स्वास्थ्य सेवा के लिए समूह के चलित मेडिकल वाहन में उपस्थित MBBS डॉक्टर और प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को घर बैठे इलाज और चिकित्सकीय सलाह दी जाती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...