तमनार
ग्राम कसडोल के बाबूराम को जंगली भालु काटने से हुआ गम्भीर घायल अस्पताल में भर्ती

ग्राम कसडोल के बाबूराम को जंगली भालु काटने से हुआ गम्भीर घायल अस्पताल में भर्ती
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
थाना तमनार अंतर्गत ग्राम कसडोल में खेत देखने गए बाबूराम उरांव को जंगली भालु काटने से गम्भीर घायल हो गया जिसे सीएचसी तमनार में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बाबुराम उरांव कसडोल का रहने वाला है। दिनांक 26/07/22 को सुबह 7 बजे काम सलिहारी डोली लरफ़ गये थे कि करीबन 11 बजे बाबुराम उरांव को जंगली भालू ने अचानक हमला कर काट दिया है । जिससे दोनो भुजा तथा कमर को चोट आया है । सीएचसी तमनार में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। वही पीड़ित के पत्नि द्वारा जंगली भालु काटने की थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


