गोढ़ी रेल्वे ओवर ब्रिज सड़क में कोयला से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा,सैकड़ों वाहनों की लगी लम्बी कतार

गोढ़ी रेल्वे ओवर ब्रिज सड़क में कोयला से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा,सैकड़ों वाहनों की लगी लम्बी कतार
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 26.7.2022
केलो कोयलांचल ओद्योगिक क्षेत्र तमनार में 26 जुलाई को गोढ़ी रेल्वे ओवर ब्रिज सड़क में कोयला से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रेलर के पलट जाने से चालक घायल हो गया। चालक को ट्रेलर में फंसा हुआ देखकर स्थानीय ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह बाहर निकाला गया।

ट्रेलर के पलट जाने से रोड पर कोयला गिर गया और रोड के दोनों ओर 5 -5 किमी सैकड़ो की संख्या में पर वाहनों की कतार लग गया। ग्रामीणों ने बताया की गोदी – तमनार सड़क में बड़े बड़े गढ्ढे हो गए है जिससे दुर्घटनाये घट रही है। वाहनों चालको द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाने से दुर्घटना घटी रही है। रोज स्कूल जाने के लिए विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


