तमनार
व्यापारी संघ ने तमनार में नो एंट्री लगवाने एवं तेज गति वाहनों पर कार्यवाही हेतु सौपा ज्ञापन

व्यापारी संघ ने तमनार में नो एंट्री लगवाने एवं तेज गति वाहनों पर कार्यवाही हेतु सौपा ज्ञापन
तमनार @संदेशा 24
तमनार में स्कूल आने के समय एवं छुट्टी के समय स्कूली विद्यार्थियो को सुरक्षा की दृष्टि से नो एंट्री समय पर लगाने एवं छोड़ने की आवश्यकता हो रही है चुकि स्कूल आने जाने के समय पर भारी वाहनों का आवागमन निरंतर चलने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है साथ ही सड़को पर आम लोगों की भीड़ भाड़ में भी तेज गति से चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही हेतु व्यापारी संघ तमनार द्वारा थाना प्रभारी तमनार को आवेदन दिया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व में भारी वाहनों का नो एंट्री समय प्रातः9 बजे से 10:30 तक एवं दोपहर 4 बजे से 5:30 तक निर्धारण किया गया था।


