आंगनबाड़ी केंद्र तमनार में वजन त्यौहार किया गया शुभारम्भ

आंगनबाड़ी केंद्र तमनार में वजन त्यौहार किया गया शुभारम्भ
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 2.8.2022 रायगढ़ जिले के विकास खण्ड तमनार में आ.बा. केन्द्र तमनार में वजन त्योहार शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गीतांजली पटनायक,महिला व बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी अर्चना मरकाम,समस्त पर्यवेक्षक कु.निर्मला देवागंन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एवं समस्त हितग्राही 0 से वर्ष के सभी बच्चों के उपस्थिति में पोषण के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई पर जीत पाने हेतु कार्यक्रम का शुभारंभ समुदाय के साथ की गई
जिसमें 0 से 6 वर्ष के सभी बच्चों का वजन लिया गया एवं ऊंचाई मापी गई।परियोजना अधिकारी अर्चना मरकाम ने बताया कि वजन त्यौहार पर सभी अभिभावकों से आंगनबाड़ी केन्द्र में अपने बच्चों का वजन कराने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के सुपोषण के लिए उनके वजन की जानकारी होना जरूरी है। बच्चों को पौष्टिक आहार देते हुए उनके विकास की मॉनिटरिंग करना है। सामुदायिक सहभागिता से सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में ग्रामवासियों का सराहनीय भागीदारी रही।

