अघरिया समाज महिला मंच नारी शक्ति ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

अघरिया समाज महिला मंच नारी शक्ति ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
तमनार @संदेशा 24 @ अहिल्या पटेल
अखिल भारतीय अघरिया समाज महिला मंच नारी शक्ति द्वारा अघरिया सदन रायगढ़ , क्वीन्स पार्क मैरिज गार्डन पत्थलगांव , सराईपाली , कौहाकुड़ा ,पिथौरा , बागबाहरा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
सावन का महीना हरे भरे पेड़ पौधों से सुसज्जित होता है प्रकृति की इस हरित छटा में मन आनंदित होकर झूमता है हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है और इससे सकारात्मकता का संचार होता है देवी प्रकृति के स्वागत में सबसे प्रथम इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना के साथ रायगढ़ कार्यक्रम का शुभारंभ सुषमा प्रकाश नायक जी, ओमकुमारी पटेल केंद्रीय महिला सह संयोजिका व कमला पटेल केंद्रीय महिला सह संयोजिका बागबाहरा विमला पटेल केंद्रीय महिला सह संयोजिका कौहाकुड़ा सुशील कान्ति पटेल , पिथौरा सुकांति नायक ,पत्थलगांव मेघा नायक,सरायपाली पूजा गोविंद पटेल की उपस्थिति में किया गया,

प्रथम कड़ी में अतिथियों को तिलक रोली लगाकर हार्दिक अभिनंदन के पश्चात स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन में अखिल भारतीय अघरिया समाज की महिलाओं को संगठित कर उन्हे एकता के सूत्र में बांधकर नारी शक्ति को आगे लाने और उन्हें सशक्त बनाने में केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी के प्रेरणा और मार्गदर्शन के बारे में समस्त महिलाओं को संबोधित किया उनके दूरगामी एवं महिला मंच को शशक्त करने की सोच और समाज में नारियों को सम्मान एव उच्च स्थान दिलाने तथा हमेशा नारी शक्तियों में नीत नए कार्य करने हेतु उत्साह का संचार कर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हैं। केंद्रीय सचिव धनन्जय पटेल जी ने इस कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर सहयोग प्रदान किया।

तत्पश्चात सामाजिक प्रश्नोत्तरी किया गया जिसमे बहनों ने लगन से अपना अपना सही जवाब प्रस्तुत किया,प्रश्नोत्तरी के पश्चात खेल प्रतियोगिता रख गया जिसमे कुर्सी दौड़,बिंदी लगाओ,बलून फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,साथ ही सावन झूला का भी आनंद लिया गया और इस हरियाली तीज महोत्सव को हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया अंत में सभी अतिथियों और कार्यक्रम में पधारे समस्त माता बहनों का आभार प्रदर्शन कर स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

इस कार्यक्रम की तैयारी व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेमशीला नायक ,विमला पटेल, ओमकुमारी पटेल , टुकेश्वरी पटेल , कमला पटेल, नामिता चौधरी, सुनीता नायक,केवरा पटेल,लीशा पटेल ,गिरजा पटेल ,मेघा नायक, प्रीति नायक , वृन्दा पटेल, भूमिका नायक , सुकांति नायक ,देवकुमारी पटेल ,माधुरी पटेल ,चंद्रिका पटेल ,रीना नायक, सुशीलकांति पटेल ,मीरा पटेल ,प्रेमशीला पटेल जी,गिरजा पटेल,कमला पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
रायगढ़ में हरियाली तीज महोत्सव
फूलकुमारी पटेल, सत्या पटेल,सविता पटेल,प्रियंका पटेल,चंद्रकला पटेल,डिंपल चौधरी,राजेश्वरी पटेल,प्रियंका चौधरी,शर्मिला नायक,जया पटेल, सरोज पटेल, सुकांति पटेल, जयंती पटेल, लक्ष्मी पटेल,सुष्मिता पटेल, दीपिका पटेल, प्रभा पटेल, सत्यभामा पटेल, माधुरी नायक, सीमा पटेल,अयवंती पटेल, दीपा पटेल, गायत्री पटेल, किरण पटेल ,पद्मा पटेल,नीलम पटेल,निर्मला पटेल,कृष्णा पटेल, राधा बाई पटेल
पत्थलगांव में
मेघा नायक,भूमिका नायक, वृंदा पटेल, सावित्री नायक,उमा नायक,मीरा पटेल, मदना पटेल, ताराबाई पटेल, तारा पटेल,प्रिया पटेल, कमला पटेल, चांदनी पटेल,प्रीति पटेल, पिंकी पटेल,गीता पटेल, कौशल्या पटेल, मीरा पटेल, निर्मला पटेल,निक्की पटेल,जया पटेल एवं रश्मि पटेल।
बागबाहरा में
रीना नायक, लोकेश्वरी चौधरी, लता कौशिक, किरण पटेल, गायत्री पटेल, छाया चौधरी, जागेश्वरी पटेल, चंद्रिका पटेल, मीरा पटेल,विद्यावती पटेल, गीता पटेल।
कौहाकुड़ा में
सुशील कांति पटेल, केंवरा पटेल, मोनी पटेल,मीरा पटेल, प्रेमशिला पटेल, मोगरा शशिभूषण पटेल, रुकमणी पटेल, राधा पटेल, माया पटेल, गंगा पटेल, लता नारायण पटेल,मोंगरा यादव राम पटेल, सेतबाई पटेल, बसंती पटेल, अनिता पटेल, चंपा पटेल,गायत्री पटेल,बसंता पटेल, लता लक्ष्मी पटेल,पार्वती पटेल एवं सरिता पटेल।
सरायपाली में
पूजा गोविंद पटेल, छाया पटेल, उर्मिला पटेल,राजकुमारी पटेल, पल्लवी पटेल, मुक्ति बाई पटेल, हीरावती पटेल,लक्ष्मी बाई पटेल, रंभा बाई पटेल, लोचन पटेल, पुष्पा पटेल, भानुमति पटेल, उर्मिला पटेल, पटेल, मिथिला पटेल,दुर्गा पटेल, रेणुका पटेल, चंद्रिका पटेल, सजनकुँवर पटेल, कमला पटेल एवं यादमति पटेल।
*पिथौरा से-*
सुकांति नायक,माधुरी पटेल,देवकुमारी पटेल,मिथिला पटेल, सुनीता चौधरी, श्वेता पटेल, सुनीता पटेल, लीलावती पटेल, चंद्रकला नायक, कुमारी नायक, पिंकी नायक, सुशीला पटेल उषा नायक,हेमा नायक मीना पटेल, रोशनी चौधरी एवं तेज कुमारी नायक



