तमनार में कांग्रेसियो द्वारा बढ़ती महंगाई,जीएसटी केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन जेल भरो आंदोलन

तमनार में कांग्रेसियो द्वारा बढ़ती महंगाई,जीएसटी केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन जेल भरो आंदोलन
तमनार @ संदेशा 24
देश में बढ़ती महंगाई ,जीएसटी बेरोजगारी और अग्निपथ योजना केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी तमनार के अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल के नेतृत्व मे रायगढ़ जिला के तमनार तहसील में धरना एवं रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के समक्ष केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लिया इस मौके पर कांग्रेसियों ने नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर ईडी द्वारा जारी जांच का विरोध किया और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय का उपयोग करने का आरोप केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया।

तमनार पुलिस द्वारा शांति भंग होने की आशंका पर धारा 151/107,116(3)जाफौ, के तहत 50 पुरुष व 2 महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी की गई. एवं इस्ते. तहसील न्यायालय तमनार मे पेश किया गया।



