गायत्री शक्तिपीठ तमनार में तुलसी जयंती समारोह सम्पन्न @ परमानन्द पटनायक जी द्वारा सभी उपस्थितजनो को की गई तुलसी साहित्य भेंट

गायत्री शक्तिपीठ तमनार में तुलसी जयंती समारोह सम्पन्न @ परमानन्द पटनायक जी द्वारा सभी उपस्थितजनो को की गई तुलसी साहित्य भेंट
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
गायत्री शक्तिपीठ तमनार में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी तुलसी जयंती समारोह दिनांक 4.8.2022 संध्या 4 बजे आयोजित की गई जिसमें गायत्री परिवार एवं विद्ववतजनों की सहभागिता रही। सर्वप्रथम महाकवि तुलसी दास जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ दयानंद पटनायक जी द्वारा तुलसीदासजी की प्रिय भजन श्रीराम चन्द्रकृपालु भजुमन हरणम की संगीतमय प्रस्तुति के पश्चात गोष्टि में तुलसीदास जी के जीवन के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला गया और उन्हें भक्त शिरोमणि समाज सुधारक पथ प्रदर्शक,लोक नायक,राजनीतिज्ञ दार्शनिक एवं समन्वय के महाकवि निरूपित किया गया।

गोष्ठी में प्रमुख रुप में अश्विनी कुमार पटनायक, मुकेश पटनायक , सच्चिदानंद पटनायक,परमानन्द पटनायक, पतालु राम साव, चतुर्भुज साव , भरत साव , मिथिलेश साहु आनंद राम साहू , उसत बेहरा,शंकर लाल जायसवाल, केशव देवता , नित्यानन्द ठाकुर , जम्बोवती जायसवाल, , अरुन्धती साव , अनिता यादव,जागेश्वर परिवर्जक अन्य परिजन उपस्थित रहे। गोष्ठी के बाद सामूहिक रूप हो 5 बार हनुमान चालिसा का पाठ किया गया। परमानन्द पटनायक जी द्वारा सभी उपस्थितजनो को तुलसी साहित्य भेंट की गई। गोष्ठी का संचालन जनक राम साहू द्वारा किया गया।



