भाजपा मंडल तमनार व रोडोपाली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान हेतु तैयारी बैठक

भाजपा मंडल तमनार व रोडोपाली द्वारा हर घर तिरंगा अभियान हेतु तैयारी बैठक
तमनार @ संदेशा24 @ दुलेंद्र पटेल
भाजपा मंडल तमनार व रोडोपाली के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 06.08.2022 को साहू सदन तमनार में बैठक रखा गया। जिसमे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रूप रेखा बनाई गई ।
बैठक में लिया गया कि दिनांक 9 से 11 अगस्त तक प्रत्येक मतदान केंद्र में प्रचार प्रसार करना,दिनांक 11 से 13 अगस्त तक मोटर सायकिल के माध्यम से रैली निकालना,प्रत्येक घरों में विधिवत तिरंगा फहराना है उपरोक्त कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक पालक सभी सहयोग करेंगे ।
बैठक में मुख्य रूप से हर घर तिरंगा अभियान के विधानसभा प्रभारी सुनीति राठिया जी, मंडल प्रभारी रमेश बेहरा जी, सहमंडल प्रभारी दीपक पटनायक जी, पूर्व मंत्री छग शासन सत्यानंद राठिया जी, जिला भाजपा महामंत्री सतिशचंद्र बेहरा जी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो विनायक पटनायक जी तथा मंडल अध्यक्ष जतिन कुमार साव तथा अन्य पदाधिकारीगणो की उपस्थिति रही ।



