बंजारी धाम में रुद्राभिषेक भंडारा 8 को 🔹घटोरिया धाम कसडोल से बाबाधाम कोसमनारा कांवड़ यात्रा

माँ बंजारी धाम में रुद्राभिषेक भंडारा आज
🔹घटोरिया धाम कसडोल से बाबाधाम कोसमनारा कांवड़ यात्रा तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 7.8..2022 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य रायगढ़ जिले तमनार विकास खण्ड के सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम तराईमाल में अंतिम सावन सोमवार को प्रातः काल से ही हजारो भक्तजनों का तांता लगेगा। माँ बंजारी धाम में शिवभक्तों मन्दिर समिति द्वारा रुद्राभिषेक कर हवन पूजन जाएगी वहीं श्री शिव मंदिर पर भक्तजनो द्वारा लम्बी कतार के साथ जलाभिषेक की जाएगी।
शिवभक्तों ने बताया कि मां बंजारी धाम समिति द्वारा पूजन अर्चन प्रसाद भोग भंडारा की बेहतर व्यवस्था की गई है।शिवभक्तों ने सुख शांति समृद्धि निरोगमय हेतु आशीर्वाद मांगा गया।माँ बंजारी समिति के सदस्य सेवक पंच राम मालाकार ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल बाद सावन सोमवार धूम धाम से मनाया जा रहा है। क्षेत्र एवं प्रदेश व विश्व शांति के लिए हवन पूजन रुद्राभिषेक की जयेगी। तमनार तहसील ।उक्त जानकारी माँ बंजारी मंदिर के प्रचार सेवक दुलेंद्र पटेल द्वारा दी गई।
घटोरिया धाम कसडोल से बाबाधाम कोसमनारा कांवड़ यात्राकेलो बनांचल के केलो नदी से लगे घटोरिया धाम कसडोल से बाबाधाम कोसमनारा हेतु सैकड़ो शिवभक्त श्रद्धालुओं कावड़ियों द्वारा श्रावण अंतिम सोमवार दिनांक 08.08.2022 को कांवड़ यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कांवड़ यात्रा प्रातः 5 बजे से प्रारम्भ होगी दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घटोरिया में रुकने एवं पूड़ी सब्जी की व्यवस्था की गई है।वही 25 किमी कांवड़ यात्रा में भैंसगढ़ी,बड़गांव उर्दना अन्य जगह पर शिवभक्तों द्वारा चाय बिस्किट पानी की व्यवस्था की गई है।


