तमनार
एकल अभियान आचार्या बहनों ने थाना तमनार के सिपाही भाइयों को बांधी राखी

एकल अभियान आचार्या बहनों ने थाना तमनार के सिपाही भाइयों को बांधी राखी
तमनार @ संदेशा 24 एकल अभियान संच तमनार ,अंचल रायगढ़ के की आचार्या बहनों और समिति की स्नेहमयी सदस्या गीतांजली पटनायक जी की उपस्थिति में तमनार थाना प्रभारी जी.पी. बंजारे जी तथा अन्य सिपाही भाइयों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्नेह का धागा रक्षा सूत्र बांध कर भाइयों का मुंह मीठा कर के रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। भाइयों के सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए आचार्या बहनों ने उनसे सुरक्षा का वचन लिया।
इस कार्यक्रम में माधुरी चौहान, नरेशि राठिया, पूजा साहू, शारदा सिदार, भाग्यश्री राठिया और कौशल्या निषाद जैसी आचार्य बहनों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सफल हुआ।



