तमनार
तमनार में कोयला प्रभावित क्षेत्रवासी द्वारा विशाल रैली @ कोयला खदान निरस्त करने राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

तमनार @ संदेशा 24 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में विश्व आदिवासी दिवस पर जनपद कार्यालय से बस स्टैंड तक कोयला प्रभावित क्षेत्र,कोयला सत्याग्रह,जन चेतना सर्व आदिवासी समाज सरपंच संघ द्वारा विशाल रैली निकालकर कोयला खदान निरस्त करने हेतु राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर सैकड़ों कर्मा नृत्यक व हजारो युवा महिला वरिष्ठगणो में भारी उत्साह रहा।
रैली में आदिवासी समाज के युवक-युवतियों पारंपरिक पोशाक धारण किए हुए नृत्य करते मांदर,ढोल बजाते नजर आए.तहसील कार्यालय में सभा आयोजित कर कोयला कम्पनी के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के महाराष्ट्र पावर जनरेशन कम्पनी गारे सेक्टर -2 ईसीसीएल पेलमा कोयला प्रभावित क्षेत्र के 24 ग के कोयला खदानों को निरस्त कर ग्रामीणों को न्याय दिलाने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के आदिवासी बहुल्य क्षेत्र जहां पर पांचवी अनुसूची क्षेत्र लागू है इस क्षेत्र में पहले से कई कोयला खदान संचालित है जिसमें जिंदल एसईसीएल,हिंडाल्को अंबूजा,पावर कारपोरेशन रायगढ़ एलायंस की खदानें चालू है जिसके कारण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रदुषण और सड़क दुघर्टनाओ से मौत हो रही है।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के समस्त कोयला प्रभावित क्षेत्र के लोगों मूल निवासियों द्वारा अपने अपने गांव से आकर हुंकराडीपा चौक से ट्रैक्टर रैली निकालकर जनपद कार्यालय तमनार तक पहुंचा गया जहां से पैदल मार्च करते हुए राम मंदिर चौक बेटी बचाओ चौक होते हुए आदर्श चौक से होकर तहसील कार्यालय तमनार तक विशाल रैली निकाली गई उक्त रैली के माध्यम से तमनार क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों द्वारा अपने क्षेत्र के अलग-अलग समस्याओं को लेकर ज्ञापन राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम सौंपा गया।
तमनार कोयलांचल क्षेत्र में वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या विस्थापन का है क्षेत्र में कई कोयला खदान है जहां प्रदूषण की समस्या ब्लास्टिंग की वजह से घरों में दरारें बदहाल सड़क की स्थिति और तरह-तरह की बीमारियों की समस्या देखने को मिल रहा है इस स्थिति में और कंपनियों को लाना और 14 गांव को भी स्थापित करना समझ से परे है विकास के नाम पर लगातार आदिवासी क्षेत्रों में इस तरह का समस्या देखने को मिलता है जिसके लिए आज तमनार क्षेत्र के लोगों द्वारा विरोध में अपना बिगुल बजा दिया है और वह अपने क्षेत्र के जल जंगल जमीन एवं संस्कृति को बचाने के लिए अब तत्पर है विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के आदिवासी समाज द्वारा एक उम्मीद जगी है क्योंकि हमारे देश के सर्वोच्च पद प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति तथा छत्तीसगढ़ के प्रथम नागरिक महामहिम राज्यपाल दोनों आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं इससे ग्रामीणों में उम्मीद है कि इनकी बातों को सुनी जाएगी और इस क्षेत्र को बचाने में कहीं ना कहीं यह इन ग्रामीणों का साथ देंगे और जो प्रोजेक्ट आने वाले हैं इस क्षेत्र को विस्थापन करने वाले उस पर अंकुश लगाया जाएगा इस उम्मीद से थाना प्रभारी तमनार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है।
विश्व आदिवासी दिवस संरपच संघ तमनार कोयला सत्याग्रह तमनार जन चेतना रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कर्मा पार्टी के साथ हज़ारों की संख्या में विशाल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन सुनीति सत्यानंद राठिया,जनपद अध्यक्ष सविता राठिया, शिवपाल भगत संरपच संघ अध्यक्ष जानकी राठिया, सरपंच गुलापी सिदार,दूलामणि राठिया संरपच सनकुमारी राठिया संरपच रामदुलारी राठिया संरपच द्रोपति राठिया प्रेमशिला राठिया, अमृत राठिया केवारी दास महंत रघुवीर राठिया बंशी राठिया रामनाथ राठिया भानु राठिया नकुल राठिया महादेव गुप्ता लोकेश गुप्ता कृष्णा साहू रघुनाथ चौधरी जयशंकर डनसेना बंशी पटेल अक्षय नायक हरिहर पटेल, लक्ष्मी नारायण चौधरी,राजेश त्रिपाठी, राधेश्याम शर्मा जयंत बोहिदार,भूप देव राठिया जहाज राम भगत शिव पटेल सविता रथ राजेश गुप्ता पदनाभ प्रधान नित्या राठिया श्याम राठिया, नील राठिया भोजमती राठिया,पत्रकार दुलेंद्र पटेल,प्रताप बेहरा अन्य क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।