तमनार
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तमनार के कार्यकर्ताओ ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तमनार के कार्यकर्ताओ ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखीतमनार @ संदेशा 24 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के निर्देशानुसार रायगढ़ महिला मोर्चा के ज़िला महामंत्री गीतांजलि पटनायक द्वारा तमनार मंडल के कोतवाली पहुँच कर अपनी टीम के साथ उप-निरीक्षक जयसवाल जी और उनकी टीम को रक्षा सूत्र बांधा ।
पुलिस भाई अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं, इसी कारण भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस भाइयों के साथ रक्षा बंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
पुलिस भाइयों ने माता बहनों की रक्षा का वचन दिया ।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ज़िला महामंत्री गीतांजलि पटनायक, तमनार मंडल अध्यक्ष गीता बारीक, दमयंती गजरे,संतोष गुप्ता अन्य महिला कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


