तमनार
भाजपा महिला मोर्चा तमनार द्वारा निकाली गई तिरंगा ध्वज जनजागरूकता रैली

भाजपा महिला मोर्चा तमनार द्वारा निकाली गई तिरंगा ध्वज जनजागरूकता रैली
तमनार @ संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के आदेशानुसार ज़िला रायगढ़ मण्डल तमनार में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व ज़िला महामंत्री गितांजलि पटनायक के नेतृत्व में तमनार मण्डल की महिला मोर्चा द्वारा भव्य तिरंगा ध्वज जनजागरूकता रैली निकाली गई ।

महिला मोर्चा द्वारा देश के (आज़ादी का अमृत महोत्सव) पर्व के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने हेतु ग्रामवासियों को संदेश दिया ।
इस कार्यक्रम में गीतांजलि पटनायक, दमयंती गजरे, संतोष गुप्ता, गीता बारीक, नीरा साहू, शांता साहू, रेखा निषाद, रजनी दास, आरती महोबिया, गुड्डी निषाद, अंजनी यादव, प्रेमबाई निषाद, ओमकुमारी साहू, दिव्या चंद्रा, उर्मिला साहू, प्रिया बाग़मार, विजयलक्ष्मी यादव अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही ।



