टेलर ने सिल दिया “छोटा कच्छा” तो थाने पहुंचा शख्स, बोला टेलर के खिलाफ करो केस दर्ज…देखे आवेदन की कांपी और पढ़े पूरी खबर…

संदेशा@दुलेंद्र पटेल 20.07.2020
भोपाल / एमपी : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐसा वाकया हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक शख्स की अंडरवियर छोटी सिली तो वो टेलर की शिकायत करने थाने पहुंच गया. कई बार लोग अजीबो-गरीब हरकत करते हैं. एक शख्स ने भोपाल में एक टेलर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की. शिकायत में लिखा था कि टेलर ने मेरा कच्छा छोटा सिल दिया है, इसलिए इसपर उचित कार्रवाई की जाए.
ये मामला है भोपाल के हबीबगंज पुलिस स्टेशन का. थाने के तहत आने वाले भीम नगर के निवासी कृष्ण कुमार दुबे ने एक टेलर के खिलाफ लिखित शिकायत दी. यह शिकायत देख पुलिस खुद हैरान रह गई. शिकायत में आवेदक कृष्ण कुमार दुबे ने लिखा है कि उसने अपने पड़ोस में टेलर का काम करने वाले एक शख्स को 02 मीटर कपड़ा कच्छा बनाने के लिए दिया था लेकिन इसके बावजूद उसने छोटा कच्छा सिल दिया. इसके बाद जब टेलर को कच्छा बड़ा करने को कहा तो उसने मना कर दिया. कृष्ण कुमार दुबे ने पुलिस से मांग की है कि उसका शिकायती आवेदन स्वीकार किया जाए. टेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने लिखा, ‘5 नंबर पर नाले के पास, चक्की वाले के बगल में फोटो की दुकान के बीच एक टेलर की दुकान है. मैंने उसको 2 मीटर कपड़ा अंडरवियर बनवाने के लिए दिया था. उसने मेरी अंडरवियर छोटी सिल दी. आपसे निवेदन है कि मेरा प्रार्थना पत्र स्वीकार करे और टेलर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें.’ 16 जुलाई को उन्होंने हबीबगंज थाने में प्रार्थना पत्र सौंपा था.
इस अनोखे तरह की शिकायत को देख पुलिस भी हैरान हो गई। उन्हें समझ में नहीं आया कि वे इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया दे। बाद में पुलिस ने ग्राहक को इस बारे में समझाया। साथ ही कहा कि पुलिस इस तरह की शिकायत पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। इसके बावजूद अगर वे असंतुष्ट हैं तो वे अदालत में टेलर के खिलाफ केस दर्ज करा सकते हैं। वैसे इस अजीबो—गरीब मामले की गूंज सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है। लोग इसे एक मजाक बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर इसे लेकर फनी मीम्स भी बना रहे हैं

