भारतीय जनता पार्टी, मंडल तमनार द्वारा हर घर तिरंगा हेतु निकाली गई भव्य जनजागरूकता रैली

भारतीय जनता पार्टी, मंडल तमनार द्वारा हर घर तिरंगा हेतु निकाली गई भव्य जनजागरूकता रैली
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ जश्न मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान का प्रारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से हमारे भारतीय ध्वज तिरंगा का सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल तमनार द्वारा ग्राम हमीरपुर में झंडा फहराया गया। तराईमाल,झरना,महलोई,टाँगरघाट,हमीरपुर कसडोल,तमनार अन्य गांवों में हर घर तिरंगा रैली निकालकर जनजागरूकता की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि छ.ग पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया जी ,पूर्व विधायक सुनीति राठिया जी ,भाजपा ज़िला महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा जी,मण्डल अध्यक्ष जतिन साव,ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष विनायक पटनायक जी ,भाजपा मंडल तमनार महामंत्री राजेश बेहरा जी स्वरूप पटनायक जीं ,मंडल प्रभारी रमेश बेहरा जी ,सह प्रभारी दीपक पटनायक, शक्ति केंद्र प्रभारी देवनारायण साहू जीं, जागेश्वर बेहरा,युवा मोर्चा अध्यक्ष पितेश बेहरा जीं ,डीडीसी सोहद्रा दुर्गेश राठिया,रमेश पटेल,स्वरूप पटनायक,संजय पटनायक,मिनकेतन बेहरा,आशीष मिश्रा अन्य वरिष्ठनेता,गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।



