शक्तिकेंद्र तराईमाल में हर घर तिरंगा अभियान हेतु निकाली गई तिरंगा जागरूकता रैली

शक्तिकेंद्र तराईमाल में हर घर तिरंगा अभियान हेतु निकाली गई तिरंगा जागरूकता रैली
तमनार @ संदेशा 24 # दुलेंद्र पटेल
भाजपा मंडल तमनार के शक्तिकेंद्र तराईमाल में हर घर तिरंगा अभियान हेतु तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की सोच और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एवं प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार जो कार्यक्रम तय किए गए हैं उसके क्रियान्वयन के लिए मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में तिरंगा झंडा पहुंचाया गया एवं पार्टी के जो निर्देशो को बताया गया बैठक में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 13 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाने का निर्णय लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल उपाध्यक्ष पितरू मालाकार ने आग्रह किया। कार्यक्रम में पितरु मालाकार मण्डल उपाध्यक्ष,पंचराम मालाकार,सरपंच लक्ष्मी भगत,उप
सरपंच घनश्याम मालाकार
दूलोमनी मालाकार सचिव, श्याम लाल मालाकार,ख़िरसागर मालाकार ,रूपेंद्र पटेल ,उमेश मालाकार
योगेश ,दुर्गेश यशो सरजू गोलू महेंद्र पटेल
अन्य भाजपा कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासियो की उपस्थिति रही।



