तमनार
ग्राम कचकोबा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्राम कचकोबा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
तमनार @ संदेशा 24
आज़ादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। केलो बनांचल तहसील तमनार के ग्राम कचकोबा के आंगनबाड़ी,प्राथमिक माध्यमिक व हाई स्कूल के साथ हर घर तिरंगा झंडा फहराया गया।

हाई स्कूल में रामलाल राठिया ग्राम पटेल व माध्यमिक शाला पंचायत भवन में घुराउ राठिया सरपंच एवं

आंगनबाड़ी केंद्र में संतोष यादव उपसरपंच ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान यहां पर सभी ने तिरंगे को सलामी दी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों ने अपने-अपने घरों में झंडे लगाए हैं।



