राजकीय राजमार्ग रायगढ़-घरघोड़ा के मध्य रोड की जीर्णोद्वार हेतु धरना प्रदर्शन गेरवानी में 17 अगस्त को

राजकीय राजमार्ग रायगढ़-घरघोड़ा के मध्य रोड की जीर्णोद्वार हेतु धरना प्रदर्शन गेरवानी में 17 अगस्त को
तमनार @ संदेशा 24
राजकीय राजमार्ग रायगढ़-घरघोड़ा के मध्य रोड की जीर्णोद्वार हेतु थाना प्रभारी पूंजीपथरा को 14 अगस्त 2022 को ज्ञापन देकर 2 दिवस के अंदर कार्य प्रारंभ नही होने पर क्षेत्रवासियों द्वारा 17 अगस्त को गेरवानी में आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन रोड जाम करने बात कही गई है। ज्ञापन के दौरान गेरवानी सरपंच चमेली सिदार,तराईमाल सरपंच लक्ष्मी भगत,राम श्याम डनसेना,पितरू मालाकार जय डनसेना अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ज्ञापन में राजकीय राजमार्ग ( स्टेट हाइवे ) क्र .01 रायगढ़ से घरघोड़ा तक की रोड अत्यंत जर्जर होने के कारण आय दिन दुर्घटना व रोड जाम हो रहा है रोड में बड़े – बड़े गड्डे हो गए है वाहन चलाने वालो को परेशानी हो रही तथा आय दिन रोड जाम हो रही है । स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा बार – बार निवेदन करने के बावजूद मांगो पर किसी प्रकार से ध्यान नहीं दिया जाता है अतः उक्त रोड निर्माण कार्य 02 दिवस के अंदर कार्य प्रारंभ नही होता है तो क्षेत्रवासी आंदोलन एवं रोड जाम करने के लिए बाध्य होगें जिसके समस्त जबाबदारी जिला प्रशासन की होगी ।


