तमनार
भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक में रायगढ़ जिले के वरिष्ठ नेतागण हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी की संभागीय बैठक में रायगढ़ जिले के वरिष्ठ नेतागण हुए शामिल
तमनार @ संदेशा 24 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी की अध्यक्षता में प्रथम संभागीय बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय, सम्भागीय प्रभारी कृष्णा राय की अगवाई में बिलासपुर भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुआ।
जिसमें प्रमुख रूप से रायगढ़ क्षेत्र से सांसद गोमती साय, गिरधर गुप्ता, विजय शर्मा, ओ.पी चौधरी,विकास महतो,उमेश अग्रवाल, सत्यानंद राठिया, सुनीति राठिया, जगन्नाथ पाणिग्राही, केराबाई मनहर, गुरूपाल भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा, श्रीकांत सोमावार, ब्रजेश गुप्ता, सतीश बेहरा, अरुणधर दीवान, रवि भगत, नज्मा खान, विनायक पटनायक की उपस्थिति रही।


