रायगढ़-घरघोड़ा राजकीय राजमार्ग की जीर्णोद्वार हेतु गेरवानी में धरना प्रदर्शन चक्का जाम,SDM व बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

रायगढ़-घरघोड़ा राजकीय राजमार्ग की जीर्णोद्वार हेतु गेरवानी में धरना प्रदर्शन चक्का जाम,SDM व बड़ी संख्या में पुलिस तैनात
तमनार @ संदेशा 24 रायगढ़-घरघोड़ा राजकीय राजमार्ग की जीर्णोद्वार हेतु जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में 17 अगस्त को गेरवानी में धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया गया है।

जिससे सड़क दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

बता दें कि गेरवानी,तराईमाल लाखा पूंजीपथरा सहित अन्य क्षेत्रवासियों द्वारा जीर्णोद्धार की मांग कई बार की जा चुकी है मांग पूरा नही होने पर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया है।
एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा द्वारा धरना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है वही भारी संख्या में पुलिस सिपाहियों की तैनाती की गई है।
राजकीय राजमार्ग ( स्टेट हाइवे ) क्र .01 रायगढ़ से घरघोड़ा तक की रोड अत्यंत जर्जर होने के कारण आय दिन दुर्घटना व रोड जाम हो रहा है रोड में बड़े – बड़े गड्डे हो गए है वाहन चलाने वालो को परेशानी हो रही तथा आय दिन रोड जाम हो रही है । स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा बार – बार निवेदन करने के बावजूद मांगो पर किसी प्रकार से ध्यान नहीं दिया जाता है।



