बंजारी मन्दिर तराईमाल पुल के पास बाईक सवार को ट्रेलर ने कुचला,एक युवक की मौके पर ही मौत

बंजारी मन्दिर तराईमाल पुल के पास बाईक सवार को ट्रेलर ने कुचला,एक युवक की मौके पर ही मौत
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
थाना पूंजीपथरा अंतर्गत तराईमाल -पूंजीपथरा बंजारी मन्दिर पुल के पास बाईक सवार को तेज रफ्तार ट्रेलर के कुचलने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।

बंजारी मंदिर पुल के पास शुक्रवार रात को ट्रेलर ने बाईक सवार को बाईक के साथ कुचल दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर चालक गाड़ी वही छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने पूंजीपथरा पुलिस को सूचना दी जिस पर पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक व घायल को घरघोड़ा अस्पताल पहुचाया।
पूंजीपथरा पुलिस ने बताया कि बाईक सवार दो युवक पूंजीपथरा प्लांट से लिप्ट बनाकर वापस तराईमाल रायगढ़ की ओर आ रहे थे कि करीबन रात्रि 9 बजे ट्रेलर क्र CG 10 K 7077 के चालक ने तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते एक्सीडेंट कर दिया। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पूंजीपथरा में मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई की जा रही है।


