तमनार
केलो बनांचल तमनार में चहुंओर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

केलो बनांचल तमनार में चहुंओर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
तमनार @ संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में चहुंओर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही।गांवों मंदिरों में प्रातः काल से पूजा अर्चना हवन पूजन किया गया।

राधा कृष्ण मंडली द्वारा जन्माष्टमी उत्सव पर हंडी फोड़ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किए गए। इस मौके पर कृष्ण सुदामा, भगवान श्री कृष्ण जीवन से संबंधित सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई।
संकीर्तन मंडली ने भगवान श्री कृष्ण तथा राधा के भजन गाए।


