विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जमडबरी चौक में आर्थिक नाकेबंदी कर धरना प्रदर्शन

विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जमडबरी चौक में आर्थिक नाकेबंदी कर धरना प्रदर्शन
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के जमड़बरीं सराईपाली क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर दिनांक 20.8.2022 को आर्थिक नाकेबंदी एवं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ।

ज्ञात हो कि क्षेत्रवासियों द्वारा कलेक्टर रायगढ़ को 18.8.2022 को ज्ञापन दिया गया जिसमें ग्राम सराईपाली तहसील तमनार जिला रायगढ़ में जमडबरी चौक से होकर जाने वाली जमडबरी रास्ता भारी वाहन निषेध होने के बावजूद भी लगातार भारी वाहनों का आवागमन होने की वजह से पूर्ण रूप से जर्जर हो गया है । जिससे क्षेत्रवासियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानियां होती है ।ग्राम गौरमुड़ी के 35 किसान परिवार के लगभग 102 एकड़ कृषि भूमि पर जाने के लिए एनआर इस्पात कंपनी के द्वारा अहाता घेरकर रास्ता को बाधित कर दिया गया है जिससे ग्रामीणों को अपने ही कृषि भूमि पर लगभग 3 किमी दूरी से जाना पड़ रहा है।

ग्राम बगबुड़ा में सालासर कंपनी के द्वारा अवैध रूप से फ्लाई एस की लगातार ड़पिंग की जा रही है । जिससे गांव में प्रदूषण फैल रहा हैं साथ ही बारिश के कारण फ्लाईएश बहकर नीचे के खेतों में जा रहे है जिससे वहां की कृषि भूमि प्रदूषित हो रही है।
पूर्व में समस्या के निराकरण हेतु आग्रह किया गया था परंतु आज तक किसी भी प्रकार की कोई प्रशासन की ओर से कार्यवाही नहीं की गई है। इसलिए क्षेत्रवासी मजबूर होकर दिनांक 20/08/2022 को आर्थिक नाकेबंदी करते हुए निश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जमडबरी चौक पर किया जा रहा है।



