
गौसेवा समीति तमनार ने घायल गौवंश की पुजा कर मनाया जन्मष्टमी
तमनार @ संदेशा 24
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण के बालरुप की पुजा अर्चना के साथ सड़क में डंफरों की ठोकर से घायल गौवंशों की भी पुजा की गई

एवं उनके स्वस्थ्य होने की मनोकामना किये।ज्ञात हों कि गौसेवा समीति तमनार के द्वारा कई घायल गायों /बैलों की नि:शुल्क उपचार किया जा रहा हैं। उक्त महोत्सव में गौठान समीति तमनार के अध्यक्ष ,व्यापारीगण एवं भारी संख्या में महिलाये और बच्चों उपस्थित रहे ।सभी ने गौसेवा समीति के द्वारा किये जा रहे गौसेवा की प्रशंसा किये एवं कहा कि आपकी समीति द्वारा ही असली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।गौसेवा समीति प्रमुख गोपाल गुप्ता ने बताया कि हमारे समीति के सारे सदस्य हमेशा ही गौवंशों के उपचार एवं मदद के लिये तैयार रहते हैं यही हमारी ताकत है आैर हम यह कार्य निरंतर करते रहेंगे ।



