तमनार
व्यापारी संघ तमनार द्वारा दुकान बंद आर्थिक नाकेबंदी 26 अगस्त को

व्यापारी संघ तमनार द्वारा दुकान बंद आर्थिक नाकेबंदी 26 अगस्त को
तमनार @ संदेशा 24
व्यापारी संघ तमनार द्वारा 25 अगस्त को साहू सदन में बैठक आयोजित के समस्त दुकान बंद कर आर्थिक नाकेबंदी 26 अगस्त 2022 को करने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।
बैठक में निर्णय 26 अगस्त सुबह 7 बजे सभी व्यापारी गण राम मंदिर चौक पहुंचकर आंदोलन शुभारंभ की जाएगी।

शांतिपूर्ण माहौल में आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। मुख्य मुद्दा सड़क जीर्णोद्धार व नो एंट्री का परिपालन,तेज रफ्तार वाहनों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई अन्य है। सभी के सहमति से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेगी जिससे आंदोलन को मजबुती मिलेगी और क्षेत्रवासी अपनी मांगों को मजबुती से रख सकेगें। सभी का दोपहर भोजन की व्यवस्था रहेगी।


