दशकर्म से लौटने के दौरान ग्राम कसडोल के पास पिकअप पलटने से एक बच्चे की मौत दर्जन हुए घायल व चोटिल

दशकर्म से लौटने के दौरान ग्राम कसडोल के पास पिकअप पलटने से एक बच्चे की मौत दर्जन हुए घायल व चोटिल
तमनार @ संदेशा 24
थाना तमनार अंतर्गत ग्राम बांधापाली के राठिया परिवार का दशकर्म से लौटने के दौरान ग्राम कसडोल के पास पिकअप पलटने व उसके नीचे दबने से एक बच्चा का मौत हो गई

वहीं तीन महिलाएं घायल एवं 9 महिलाओं को मामूली चोट आई है जिसे सीएचसी तमनार में जांच उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 एंबुलेंस से घायल व चोटिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार लाया गया। डॉ.डीएस पैकरा बीएमओ ने बताया कि उमा शंकर राठिया पिता अर्जुन राठिया उम्र करीबन 11 वर्ष निवासी बांधापाली की मौत हो गई है। तमनार थाना प्रभारी जीपी बंजारे ने बताया कि बांधापाली से राठिया परिवार दशकर्म भेलवाटीकरा गए थे वापस आते समय ग्राम कसडोल के पास पिकअप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पिकअप में दबने से बच्चा की मौत हो गई है वहीं घायल व चोटिलो को डायल 112 की सहायता से तमनार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तमनार थाना में मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई की जा रही है।



