तमनार
ग्राम खम्हरिया में जहरीला सांप के काटने से एक ब्यक्ति की हुई मौत,पूरे गांव में छाया मातम

ग्राम खम्हरिया में जहरीला सांप के काटने से एक ब्यक्ति की हुई मौत, पूरे गांव में छाया मातम
तमनार @ संदेशा 24
थाना तमनार क्षेत्र के खम्हरिया गांव में खेत मे एक ब्यक्ति को विषैले सांप के काटने से मौके पर ही मौत हो गई। खम्हरिया गांव निवासी मेहत्तर यादव पिता रतिराम यादव 55 वर्ष शुक्रवार को खेत मे जहरीला सांप ने पैर में काट लिया। एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार लाया गया जहां चिकित्सको ने मौत हो जाने की पुष्टि की गई।

मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। बारिश होने के साथ खेतों में छिपे सांप व अन्य विषैले जन्तु इस समय आबादी वाले इलाकों में आकर छिप जाते हैं और लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।


