तमनार में अनिश्चितकालीन हड़ताल आर्थिक नाकेबंदी से हजारो वाहनों के पहिया थमा,एसडीएम,तहसीलदार,टीआई पहुंचे धरना स्थल ..

तमनार में अनिश्चितकालीन हड़ताल आर्थिक नाकेबंदी से हजारो वाहनों के पहिया थमा
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल औद्योगिक क्षेत्र तमनार में स्पंज आयरन व पॉवर प्लांट में चलने वाली भारी वाहनों से जर्जर हो चुके सड़कों को लेकर तमनार व्यापारिक संघ व समस्त क्षेत्रवासी द्वारा 26 अगस्त से आर्थिक नाकेबंदी की गई है जिससे 10 किमी तक हजारो भारी वाहनों के पहिया थमा गया है।

बता दें कि तमनार रायगढ़ जिले में सैकड़ों उद्योग स्थापित हैं बावजूद इसके सड़क की स्थिति बहुत ही दयनीय है वर्षा की स्थिति में तो यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहती है एक तरफ तमनार तहसील से शासन को अरबों का राजस्व प्राप्त होती है लेकिन सुविधा के मद्देनजर तमनार तहसील या यूं कहें की रायगढ़ जिले में ही पूरी तरह से सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है इस जर्जर सड़क की स्थिति को देखते हुए तमनार व्यापारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की आगाज कर दी गई है इस आर्थिक नाकेबंदी में व्यापारी संघ द्वारा सड़क मरम्मत जीर्णोद्धार को लेकर मांग रखी गई है अब देखना यह होगा कि आर्थिक नाकेबंदी का असर शासन प्रशासन पर कितना होता है ।

धरना स्थल राममन्दिर चौक में एस डीएम,तहसीलदार,टीआई पहुंचकर लोगो को समझाइश दी गई। थाना तमनार परिसर में ग्रामीण क्षेत्रवासी के प्रतिनिधि मण्डल,प्रशासन से एसडीएम तहसीलदार,पीडब्ल्यूडी अधिकारी,एवं उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा परिचर्चा हुई।


