थाना तमनार में एएसआई रमेश कुमार बेहरा का ससम्मान विदाई समारोह आयोजित

थाना तमनार में एएसआई रमेश कुमार बेहरा का ससम्मान विदाई समारोह आयोजित
तमनार @ दुलेंद्र पटेल
पुलिस थाना तमनार में सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार बेहरा जी का सेवानिवृत्त पर ससम्मान विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस परिवार के साथ गणमान्य नागरिक राजनीतिक,सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार बेहरा जी को तिलकरोली,पुष्पहार से हार्दिक स्वागत करते श्रीफल शॉल स्मृति चिन्ह,उपहार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।आगन्तुकों व पुलिस परिवार को स्वरूचिभोज कराया गया।
तमनार थाना प्रभारी जी.पी. बंजारे ने सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार बेहरा जी जीवनी के बारे मे बताये कि पुलिस विभाग में इनके पिता जी के आकस्मिक निधन के बाद 15 वर्ष की आयु में बाल आरक्षक में नियुक्त किये गए। इन्होंने बाल्यकाल से कठिन परिश्रमी कर्तव्यनिष्ठ रहे।

रमेश कुमार बेहरा पिता स्व.देवार्चन बेहरा माता स्वर्गीय कैकई बाई जन्मतिथी 27.08.1960 निवासी तिउरपारा केवडाबाडी रायगढ़, शिक्षा नगर पालिका रायगढ स्कूल में कक्षा 9 वी, सन 1975 में पुलिस विभाग में बाल आरक्षक नियुक्ति व वर्ष 1980 में नव आरक्षक नियुक्ति हुई। विवाह मार्च 1983 में बलांगिर जिला के धंडागुडा ग्राम से शिवमति बेहरा से हुआ हैं इनके 5 संतान हैं जिसमे 4 लड़किया एवं 1 लडका निवास तिउरपारा रायगढ़ में स्वयं का मकान है। इन्होंने थाना पूंजीपथरा कोतवाली,चक्रधरणगर , घरघोड़ा, लैलूंगा,, बागबाहर, बिलसपुर सीपत, छाल तमनार में पदस्थ रहकर तन मन से समर्पित भावना से अपने कर्तव्यों का कुशल निर्वाहन किये। विभिन्न थाना क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर लोगो की समस्याओं का निपटारा किये। उनके कर्तव्य परायणता की प्रशंसा करते अर्द्धवार्षिक जीवन कुशल निरोगमय समृद्धशाली जीवन की मंगलकामना की गई।

सम्मान समारोह में तहसीलदार अनुज कुमार पटेल,थाना प्रभारी जीपी बंजारे,रमेश कुमार बेहरा,बीएमओ डॉ.डीएस पैकरा,विनायक पटनायक,माणिक चन्द पटनायक,दुलेंद्र पटेल ने तमनार क्षेत्र में किये गए उनके कर्तव्यों व सोशल पुलिसिंग ग्रामीणजनो की समस्याओं का निराकरण करने न्याय दिलाने कुशल कर्तव्यनिष्ठ मिर्दुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी बताते कहाकि वे हमेशा चुस्त दुरुस्त स्वास्थ्य रहते है ग्रामीणों के साथ हमेशा कुशल व्यवहार छवि रहा।

सम्मान समारोह में सभी अतिथियों ग्रामीणजनों,पुलिस परिवार का थाना प्रभारी द्वारा आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समारोह में तहसीलदार अनुज कुमार पटेल,थाना प्रभारी जीपी बंजारे,रमेश कुमार बेहरा,बीएमओ डॉ.डीएस पैकरा,विनायक पटनायक,माणिक चन्द पटनायक,दुलेंद्र पटेल,सुकदेव पटनायक,बसंत पटनायक,रामचरण कुंभकार,बूढा गौटिया गुप्ता,संजय पटनायक,सरपंच जगन्नाथ सिदार,राजू साव,फरस लाल पटेल,जयदयाल बेहरा,विकास रंजन सिन्हा,लीलाधर अजगले,उप निरीक्षक सी एस जायसवाल,पारसमनी बेहरा,विनोद चंद्रा अन्य पुलिस विभागीय स्टाफ व व्यापारी संघ, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


