तमनार में अनिश्चितकालीन आंदोलन का दसवां दिन भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर की गई पूजा अर्चना

तमनार में अनिश्चितकालीन आंदोलन का दसवां दिन भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर की गई पूजा अर्चना
तमनार @ संदेशा 24
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लाक ईकाई तमनार के बैनर तले 34 परसेंट डीए और सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का दसवां दिन विघ्न विनाशक श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ धरना रत कर्मचारियों द्वारा भक्ति गीत संगीत एवं तीजा के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों महिला प्रतिभागी ने भाग लिया

जिसमें मंजू लता पटेल प्रथम कुंतल श्रीवास्तव द्वितीय ममता पटनायक तृतीय स्थान प्राप्त किए कार्यक्रम के संयोजक नीलांबर पटनायक ने बताया कि विकासखंड के समस्त विभाग के कर्मचारी लामबंद हैं सरकार का कामकाज ठप है जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती सरकार के खिलाफ हमारा धरना आंदोलन अनवरत जारी रहेगा

आज के धरना आंदोलन में अजय पटनायक कार्तिक चौहान बसंत साहू सूरजमती राठिया होलिका राठिया पवित्रा गुप्ता जानकी प्रसाद पटेल नरेंद्र पटेल अशोक कुमार पटेल आकाश पटनायक पूनम देवता, सुबोध प्रधान,हरगोबिन पटेल,शोबिंद पटेल, तरुण थवाईत,बी के सिंह, संतोष साहू, सीआर राठिया जी रेंजर,सुशील पैकरा कृषि विभाग के साथ तमनार के समस्त विभाग के सैकडों की संख्या मे कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।


