स्टार ढाबा गेरवानी से होंडा स्कुटी एक्टीवा की चोरी पर पूंजीपथरा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

स्टार ढाबा गेरवानी से होंडा स्कुटी एक्टीवा की चोरी पर पूंजीपथरा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
तमनार @ संदेशा 24
थाना पूंजीपथरा अंतर्गत स्टार ढाबा गेरवानी से कार्यरत कर्मचारी की होंडा स्कुटी एक्टीवा की चोरी पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमन जांगडे आ. विजय जांगडे पता इंदिरा नगर पूछापारा रायगढ का निवासी है। स्टार ढाबा गेरवानी में हेल्फर का काम करता है। होंडा स्कुटी एक्टीवा क्रं. CG 13 AP 7151 मे प्रतिदिन रायगढ से काम करने स्टार ढाबा आता है कि दिनांक 26.08.2022 को स्टार ढाबा के पास सुबह करीब 08:00 बजे खडा कर काम में चला गया जो शाम करीब 06:00 बजे देखा जहा स्कुटी को खडा किया था नही था आसपास पता तलाश किया पता नही चला कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है जिसका लिखित आवेदन पत्र पेश कर कार्यवाही हेतु रिपोर्ट किया गया है।


