प्रदेश में सम्पूर्ण शराब बंदी को लेकर रायगढ़ ज़िला महिला मोर्चा ने भरी हुंकार,तमनार में निकाली रैली

प्रदेश में सम्पूर्ण शराब बंदी को लेकर रायगढ़ ज़िला महिला मोर्चा ने भरी हुंकार,तमनार में निकाली रैली
तमनार @ संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के आदेशानुसार एवं महिला मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष केराबाई मनहर जी, ज़िला प्रभारी नंदिनी राजवाड़े जी, सह प्रभारी ज्योति पांडे जी, पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो जी, संगठन प्रभारी शीला तिवारी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज़िला महामंत्री गीतांजलि पटनायक जी के कुशल नेतृत्व में सम्पूर्ण शराब बंदी को लेकर मंगलम भवन बस स्टैंड से रैली निकाल कर महिला मोर्चा के द्वारा भूपेश बघेल को उनके नेता राहुल गांधी के द्वारा गंगाजल लेकर शराब बंदी करने का जो वादा किया गया था, उसको पूरा करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा माँग किया गया ।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीति राठिया,सुषमा खालखो,गीतांजलि पटनायक,डीडीसी सोहद्रा दुर्गेश राठिया,डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया,चेयरमेन सविता कमल राठिया,जानकी राठिया,गयत्री बेहरा,गीता बारीक,संतोष गुप्ता,कल्पना कुंभकार,पुष्पा श्रीवास,सुचित्रा ठाकुर, शयाम उरांव,दयमंती गजरे,सोहद्रा साव,भगवती पटेल,सन्तोषी श्रीवास अन्य महिला कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


