शिक्षा कार्यालय तमनार समीक्षा बैठक में विधायक चक्रधर सिंह ने बच्चों को बांटी सामग्री

शिक्षा कार्यालय तमनार समीक्षा बैठक में विधायक चक्रधर सिंह ने बच्चों को बांटी सामग्री
तमनार @ संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 24 7.9.2022
लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने विकासखंड शिक्षा कार्यालय तमनार में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास खण्ड के अध्ययन अध्यापन, स्कूलों की स्थिति एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों समस्याओं पर संकुल प्रभारियों के साथ चर्चा परिचर्चा

करते हुए विकास खण्ड में संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की एव विकास खण्ड के विद्यालयों की स्थिति के साथ-साथ प्राचार्यों व शिक्षकों को उनकी समस्याओं को हरसम्भव निराकरण करने का आश्वासन दिया ।

उन्होंने विकास खण्ड तमनार के उत्कृष्ट शिक्षक श्याम किशोर प्रधान,बीके डनसेना,सेवकराम डनसेना,जय कुमार सिदार,अल्बर्ट खलखो को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया ।

इसी अवसर पर हाई स्कूल बडगांव में अध्ययनरत 6 दृष्टिबाधित बच्चों को समग्र शिक्षा से उपलब्ध ब्लाइंड कीट देकर उनका उत्साह वर्धन किया तथा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के गरीब बच्चों को चप्पल वितरण योजना के अंतर्गत 40 बिरहोर बच्चों को चप्पल प्रदाय किया गया ।

मुख्य मंत्री युथ सेण्टर में युवाओं को दिए जानेवाले राज्य सेवा परीक्षा की तैयारियों का जायजा भी लिया। पूरे कार्यक्रम में लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के साथ बिहारी लाल पटेल,ठंडा राम बेहरा,तहसीलदार अनुज कुमार पटेल,बीईओ एफ एल सिदार,एबीईओ यूके सिदार,बीआरसी सुर्यकुमार पंडा,बसंत पटनायक,बबलू साहू,देवेंद्र शर्मा,बीडीसी तिलमती सिदार,सरपंच जगन्नाथ सिदार,राजू साव,जयदयाल बेहरा सहित गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।


