शिवानी पटेल ने नीट की परीक्षा में 99.73 % अंक अर्जित कर क्षेत्र का बढ़ाया मान,चहुंओर खुशी की लहर

शिवानी पटेल ने नीट की परीक्षा में 99.73 % फीसदी अंक अर्जित कर क्षेत्र का बढ़ाया मान,चहुंओर खुशी की लहर
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल
विकासखण्ड घरघोड़ा अन्तर्गत ग्राम भालुमार निवासी एवं रायगढ़ विकासखण्ड में पदस्थ शिक्षक देवलाल पटेल की पुत्री शिवानी पटेल ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा में 99.73 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।इस सफलता पर चहुंओर खुशी की लहर है।

शिवानी पटेल बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। प्राथमिक विद्यालय स्तर पर एवं हाई व हायर सेकेंडरी की परीक्षा में सदैव 95 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करती रही है।शिवानी प्राथमिक स्तर पर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में भी जिले में प्रथम स्थान अर्जित की थी।माता मीना पटेल गृहणी हैं एवं पिता देवलाल पटेल जी कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है।शिवानी की इस उपलब्धि से ग्रामवासी भालूमार,शिक्षक संगठन,अहिल्या सृजन मंच,अखिल भारतीय अघरिया समाज सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिवानी की सफलता से प्रेरणा मिलेगी एवं परिवार सहित ग्राम निवासियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की हैं।शिवानी भविष्य में शासकीय सेवा प्राप्त कर अपने पिता की तरह कार्यक्षेत्र में ईमानदारी पूर्वक राष्ट्र की सेवा करना चाहती हैं।

इस सफलता पर अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोति पटेल,द्वरिका पटेल,दीनदयाल पटेल,धनन्जय पटेल,घरघोड़ा अध्यक्ष नरेश पटेल,उपाध्यक्ष सरोजनी पटेल,तमनार अध्यक्ष दुर्योधन पटेल,दिनेश चौधरी,दुलेंद्र पटेल,सोशल मीडिया सचिव विजय पटेल,धर्मजयगढ़ अध्यक्ष टीकाराम पटेल,शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल,प्रेमशंकर पटेल,कौतुक पटेल,रवि पटेल,पोकराम पटेल,दुलेंद्र पटेल,सुनील पटेल,वाई के चौधरी,बोधराम,डोले पटेल,अश्वनी कुमार,योगेश्वर,दोलनारायन,गोविंद पटेल,लोचन पटेल,महेश राम पटेल अन्य शालेय परिवार, कुटुम्बजन,सामाजिक बन्धुओ,इस्ट मित्रगण,अन्य शुभचिंतकों ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर उज्जवल भविष्य की कामना करते बधाई दी गई है।


