भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड़ शो व जनसभा रायपुर हेतु रवाना हुए पुर्व मंत्री सत्यानंद राठिया सैकड़ो कार्यकर्ता

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड़ शो व जनसभा रायपुर हेतु रवाना हुए पुर्व मंत्री सत्यानंद राठिया सैकड़ो कार्यकर्तातमनार @ संदेशा 24भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के रोड़ शो व बड़ी जनसभा रायपुर में दिनांक 9 सितंबर हेतु सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ पुर्व मंत्री सत्यानंद राठिया रवाना हुए।
छत्तीसगढ़ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पश्चात पहली बार जगत प्रकाश नड्डा जी 9 सितम्बर को रोड शो व बूथ अध्यक्ष, सक्ती केंद्र संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों के हजारो कार्यकर्तओं जनसभा को सम्बोधित करेंगें। लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री छ.ग शासन सत्यानंद राठिया,अरुण राय, जगत राठिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ रायपुर रवाना हुए।श्री राठिया ने बताया कि उन्होंने पार्टी द्वारा जारी ऑनलाइन पंजीयन लिंक द्वारा अपना पंजीयन कर लिया है साथ ही सभी कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपना पंजीयन कर ले और अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में शामिल हों।
पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा महत्वपूर्ण रहेगा। भाजपा के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है हमने मंडल बूथ स्तर तक बैठके की है जिसमे हजारो कार्यकर्ताओ की सूची बनी है।
जिस तरह से 2018 में कांग्रेस पार्टी झूठे वादे करके सरकार में आई 36 वादे किए , युवाओं से वादा किया कि रोजगार देंगे लेकिन सरकार में आने के बाद विधानसभा में बेरोजगारी के सही आंकड़े देते है जिसमे वादे का स्वरूप नही दिखा,पूर्ण शराबबंदी वादा पूरा नही किया गया।

