भावेश पटेल ने नीट परीक्षा 2022 में 99.98 % के साथ टॉप 10 में शामिल,रायगढ़ व अघरिया समाज को किया गौरवान्वित

भावेश पटेल ने नीट परीक्षा 2022 में 99.98 % के साथ टॉप 10 में शामिल,रायगढ़ व अघरिया समाज को किया गौरवान्वित
रायगढ़ @ सन्देशा @ दुलेंद्र पटेल
भावेश पटेल पिता मोहित पटेल माता गीता पटेल निवासी शिवम विहार रायगढ़ ने नीट परीक्षा 2022 में 99.98 % के साथ टॉप 10 में शामिल हुए,रायगढ़ नगर व अखिल भारतीय अघरिया समाज को गौरवान्वित किया।
शिवम विहार रायगढ़ निवासी एवं विकासखंड रायगढ़ शासकीय प्राथमिक शाला हरिहरपुर (डोंगीतराई) में पदस्थ प्रधान पाठक मोहित पटेल व गीता पटेल के सुपुत्र भावेश पटेल ने नीट परीक्षा 2022 में 720 में 687 अंक, आल इंडिया रैंक 413 , केटेगरी रैंक 88 एवं 99.98 % अर्जित कर रायगढ़ शहर एवं अघरिया समाज का मान बढ़ाया है। भावेश पटेल अपने मेडिकल की पढ़ाई पूर्ण करने के पश्चात बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा देना चाहते हैं। भवेश पटेल बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। इन्होंने नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक की पढाई ओ पी जिन्दल स्कूल रायगढ़ से उत्तीर्ण की है। प्राथमिक कक्षा से हायर सेकेंडरी तक सदैव 97% से अधिक अंक अर्जित किया है। नीट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने पर रायगढ़ नगरवासी व अखिल भारतीय अघरिया समाज के सामाजिक बन्धुओ द्वारा उज्ज्वल भविष्य की कामना करते शुभकामनाएं दी गई हैं।

